गुमला़: गुमला शहर के जवाहर नगर की शादीशुदा एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. वह एक बच्चे की मां है. वह अपने बच्चे को छोड़ कर भागी है. इस संबंध में उसका पति गुमला सदर थाने में रांची के सूरज ठाकुर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सूरज ठग-फुसलाकर उसकी पत्नी को भगा कर ले गया. दर्ज केस के अनुसार मोबाइल फोन के रांग नंबर से सूरज व मुस्कान के बीच बातचीत शुरू हुई. इसके बाद दिन व रात को दोनों खूब बात करते थे. जब इसकी जानकारी उसके पति को हुई तो उन्होंने डांट-फटकार करते हुए पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया. डेढ़ साल तक वह अपने मायके में रही. इसके बाद 31 अगस्त को वह पुन: अपने ससुराल आयी.
पुन: पांच सितंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आया. इसके बाद वह सूरज ठाकुर के साथ भाग गयी. रांची में पहुंचने के बाद उसने अपने पति को मोबाइल नंबर 9905218020 से फोन कर कही कि मुझे मत खोजियेगा. मैं रांची में सूरज के साथ हूं. इसके बाद उसका पति थाने में केस किया है.
