बसिया. क्लब ऑफ यूनिटी बसिया द्वारा बसिया स्टेडियम में दिवा रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ. टूर्नामेंट का फाइनल मैच गाड़ी ब्रदर बनाम प्ररेणा क्लब केटुगाधाम के बीच खेला गया. जिसमें गाड़ी ब्रदर एक गोल से विजयी रहा. टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने अपनी सहभागिता निभायी. मुख्य अतिथि स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि छोटे जगह में कम संसाधनों के बावजूद दिवारात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन यहां के युवाओं में खेल के प्रति लगाव एवं उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है.
मौके पर चैतु उरांव, योगेश कुमार साहू, राजेश सिंह, राकेश साहू, अमर कुमार, एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा, चक्रवती राम, अजय सिंह, दीपक मुंडा, विनय चौधरी, रोशन साहू, नवीन मिश्रा, श्रवण लकड़ा, विक्की केवट, राजकुमार गुप्ता सहित सैंकड़ों खेलप्रेमी मौैजूद थे.
