जनहित क्रांति का कमांडर पकड़ाया

गुमला : पुलिस ने उग्रवादी संगठन जनहित क्रांति के कमांडर महेश उरांव को गिरफ्तार किया है. उस पर कई मामले दर्ज हैं. साेमवार काे उसे जेल भेज दिया गया. महेश अपने घर तिर्रा आया था. रायडीह पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा. जानकारी के मुताबिक, महेश पहले पीएलएफआइ में था. जब मंगल नगेशिया ने […]

गुमला : पुलिस ने उग्रवादी संगठन जनहित क्रांति के कमांडर महेश उरांव को गिरफ्तार किया है. उस पर कई मामले दर्ज हैं. साेमवार काे उसे जेल भेज दिया गया. महेश अपने घर तिर्रा आया था.
रायडीह पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा. जानकारी के मुताबिक, महेश पहले पीएलएफआइ में था. जब मंगल नगेशिया ने जनहित क्रांति संगठन बनाया, तो वह उसके दस्ते में शामिल हो गया. मंगल ने उसे एरिया कमांडर बनाया था. महेश ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर बुद्धराम सिंह की हत्या कर दी थी. एसपी भीमसेन टुटी ने बताया कि गुप्त सूचना पर उसे पकड़ कर जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >