कामडारा (गुमला) : कामडारा पुलिस ने शुक्रवार शाम पीएलएफआइ के सक्रिय सदस्य बबलू उर्फ तरुण कुमार दसौंधी (28) को उसकी प्रेमिका के घर से गिरफ्तार किया. वह लतरा गांव का रहनेवाला है और उसके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. शनिवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस लतरा गांव पहुंची. बबलू की प्रेमिका के घर को चारों तरफ से घेर कर उग्रवादी को धर दबोचा. थाना प्रभारी चक्रवती राम ने बताया कि पुलिस उसे पकड़ने के लिए लंबे समय से लगी हुई थी.
