रायडीह़ थाना क्षेत्र के कटकायां गांव में बुधवार की रात्रि अपराधियों ने मांझाटोली शंख मोड़ के गौसन टोप्पो की महिंद्रा अल्फा ऑटो (जेएच07डी 2691) जला दी. इस संबंध में रायडीह थाना में गौसन ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार गौसन गत बुधवार को बुक में करौंदाबेड़ा गया था.
वहां से वापस आने के बाद ऑटो लेकर कटकाया गांव अपने एक दोस्त के घर चला गया. जहां रात हो जाने के कारण गौसन रूक गया. इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार की सुबह जब वह अपने दोस्त के घर से बाहर निकला तो देखा कि उसका ऑटो पूरी तरह से जला हुआ था.
