सिसई. प्रखंड के सभी पंचायतों में गांव की सरकार के चुनाव के लिए आरक्षित सीटों की सूची जारी कर दी गयी है. सूची में वर्तमान नौ पुरुष मुखिया को बदल कर महिला कर दिया गया है. एसटी महिला आरक्षण के लिए पुसो, घाघरा, छारदा, कुदरा, लकया, नगर, पंडरिया, मुरगू, व बरगांव उतरी को आरक्षित किया गया है. वहीं एसटी अन्य के लिए लरंगो, शिवनाथपुर, बोडो, भुरसो, भदौली, सिसई, बरगांव दक्षिणी, रेड़वा, व ओलमुंडा को आरक्षित किया गया है.
वहीं पंसस 18 को बढ़ा कर 23 कर दिया गया है. जिसमें लरंगो दो पद एसटी महिला, पुसो अनारक्षित अन्य, बोड़ो दो एसटी व अन्य, छारदा दो एक अनारक्षित, अन्य व एक एसटी अन्य, भुरसो एसटी अन्य, घाघरा एसटी महिला, शिवनाथपुर एसटी महिला, कुदरा एसटी महिला, भदौली अन्य पिछडा वर्ग महिला, लकया दो एक ओबीसी अन्य, एक अनारक्षित महिला, सिसई अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, बरगांव उतरी एसटी महिला, बरगांव दक्षिणी अनारक्षित महिला, मुरगू एसटी महिला, रेड़वा एसटी अन्य, पंडरिया एसटी महिला, ओलमुंडा अनारक्षित महिला व नगर में दो पद दोनो पद एसटी व अन्य के लिए है. बीडीओ राकेश गोप ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है.
