गुमला. गुमला सदर थाना क्षेत्र के भरदा चमारटोली गांव की सुकरो देवी (55) की शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने हत्या कर दी. पहले हाथ की चार अंगुली काटी, फिर धारदर हथियार से गला रेत दिया. सुकराे के पति चुनदा उरांव ने घर में छिप कर जान बचायी. पुलिस को शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिली. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
चुनदा ने बताया कि सुकरो घर के बरामदे में सोयी हुई थी. चार लाेग दरवाजा तोड़ कर घर में घुसे. सुकरो को जगा कर उसकी हत्या कर दी. उसने बताया कि हथियारबंद लाेग उग्रवादी थे. सुकरो की हत्या क्यों व किसने की, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
