रायडीह में वृद्ध दंपती की हत्या

रायडीह (गुमला) : रायडीह थाना क्षेत्र के सुरसांग अंबाटोली निवासी बंधु नगेशिया (75) व उसकी पत्नी परी देवी (65) की सोमवार की रात 8.30 बजे डायन बता कर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने बेटा विजय नगेशिया को घर में बंद कर दिया. बंधु व परी को घर से घसीट कर डेढ़ किमी दूर कलीडेरा […]

रायडीह (गुमला) : रायडीह थाना क्षेत्र के सुरसांग अंबाटोली निवासी बंधु नगेशिया (75) व उसकी पत्नी परी देवी (65) की सोमवार की रात 8.30 बजे डायन बता कर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने बेटा विजय नगेशिया को घर में बंद कर दिया.

बंधु व परी को घर से घसीट कर डेढ़ किमी दूर कलीडेरा जंगल ले गये. वहां दोनों को टांगी से काट दिया. पुत्र विजय के बयान पर गांव के ही बेरगा नगेशिया व अंशु नगेशिया के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जा रहा है कि पिछले सोमवार को बेरगा की बेटी रैनी कुमारी व बेटी चमन कुमार का अज्ञात बीमारी से निधन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >