हाथियों ने कई घरों को ध्वस्त किया

बसिया : प्रखंड में जंगली हाथियों का कहर चौथे दिन भी जारी है. प्रखंड के निनई, चरका टांगर, डीलगाटोली, निनई पाहन टोली, लौवाकेरा में हाथी डेरा डाले हुए है. बुधवार की रात हाथियों का झुंड निनई पाहन टोली निवासी दुंदला झोरा का दो क्विंटल धान, चूइंटा बिलुंग का घर, मरियानुस बिलुंग का दो क्विंटल धान, […]

बसिया : प्रखंड में जंगली हाथियों का कहर चौथे दिन भी जारी है. प्रखंड के निनई, चरका टांगर, डीलगाटोली, निनई पाहन टोली, लौवाकेरा में हाथी डेरा डाले हुए है. बुधवार की रात हाथियों का झुंड निनई पाहन टोली निवासी दुंदला झोरा का दो क्विंटल धान, चूइंटा बिलुंग का घर, मरियानुस बिलुंग का दो क्विंटल धान, डीलगाटोली के सुकरा लोहरा के घर को क्षतिग्रस्त व बंधन साहू के घर में रखे तीन क्विंटल धान को चट कर गये हैं.
चरकाटांगर निवासी मनोज लोहरा व विश्रम लोहरा का एक क्विंटल, लालू लोहरा का 50 किलो उरद के अलावा फुदन लोहरा का घर क्षतिग्रस्त कर एक क्विंटल धान व प्रताप लोहरा का घर क्षतिग्रस्त कर तीन क्विंटल धान व पचास किलो मड़ुवा को खा गये. नेहरू लोहरा, भलेरियुस इंदवार व इंद्र लोहरा का घर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को हाथियों का झुंड निनई के आसपास देखा गया है.
जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग के प्रति आक्रोशित हैं. समाचार लिखे जाने तक वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाने के लिए व पीड़ित परिवारों को कोई भी सहायता नहीं पहुंचायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >