..सीओ ने कैंप का निरीक्षण किया, कर्मी गायब मिले

घाघरा. प्रखंड के प्रभारी अंचलाधिकारी निशा कुमारी सिंह ने जिला से निर्देशित आधार कार्ड बनाने के लिए चयनित किये गये कैंपों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कोहीपाठ पंचायत भवन में बुधवार को आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया था. लेकिन वहां ताला बंद पाया. राजस्वकर्मी राजेश कुमार व ग्रामीण घंटो आधार कार्ड कर्मी […]

घाघरा. प्रखंड के प्रभारी अंचलाधिकारी निशा कुमारी सिंह ने जिला से निर्देशित आधार कार्ड बनाने के लिए चयनित किये गये कैंपों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कोहीपाठ पंचायत भवन में बुधवार को आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया था. लेकिन वहां ताला बंद पाया. राजस्वकर्मी राजेश कुमार व ग्रामीण घंटो आधार कार्ड कर्मी का इंतजार करते रहे. लेकिन आधार कार्ड बनाने वाले कर्मी नहीं पहुंचे. इस संबंध में सीओ ने कहा कि जांच में पाया गया कि निर्देश के बाद भी आधार कार्ड कर्मी कोहीपाठ नहीं पहुंचे. उक्त स्थल पर ताला बंद पाया गया है. संबंधित के खिलाफ डीसी को रिपोर्ट सौंप कर कार्रवाई के लिए भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >