..गति सीमा का नहीं हो रहा पालन

: ट्रक चालकों की लापरवाही से आये दिन बिशुनपुर व घाघरा में सड़क हादसे हो रहे हैं.15 गुम 7 में इस प्रकार भीड़भाड़ इलाके में चलती है ट्रकबिशुनपुर. प्रखंड क्षेत्र में चलने वाली बॉक्साइट ट्रक के चालक गति सीमा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. इन चालकों को न तो प्रशासन का डर है और […]

: ट्रक चालकों की लापरवाही से आये दिन बिशुनपुर व घाघरा में सड़क हादसे हो रहे हैं.15 गुम 7 में इस प्रकार भीड़भाड़ इलाके में चलती है ट्रकबिशुनपुर. प्रखंड क्षेत्र में चलने वाली बॉक्साइट ट्रक के चालक गति सीमा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. इन चालकों को न तो प्रशासन का डर है और न ही सड़क पर चलने वाले राहगीर अथवा छोटी वाहनों पर सवार लोगों की परवाह है. इसका सीधा असर प्रखंड क्षेत्र की जनता के आम जनजीवन पर पड़ रहा है. लेकिन इन सब से बेखबर ट्रक चालक गति सीमा के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ट्रक की चपेट में आकर कोई मरे तो हम क्या करें की तर्ज पर सड़क पर ट्रक दौड़ा रहे हैं. ज्ञात हो कि बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी, अमतीपानी व कुजाम सहित अन्य प्राइवेट कंपनियों के 600 से 700 ट्रक रोजाना सड़कों पर दौड़ती है. हालांकि परिवहन विभाग द्वारा लोडिंग का नियम बनाते हुए एक ट्रक में नौ टन तक बॉक्साइट लोड करना निर्धारित किया है. लेकिन गति सीमा के मामले में विभागीय पदाधिकारी व प्रशासन मौन साधे हुए है. नतीजा इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. लेकिन आम लोगों के लिए सबसे खतरनाक स्थिति तब होती है. जब भीड़ वाले क्षेत्र में भी बॉक्साइट ट्रक को चालक तेज गति से दौड़ाते हुए ले जाते हैं. ट्रक चालकों की यह मनमानी गत एक सप्ताह से चल रही है. ट्रक चालकों की इस मनमानी से ट्रक ऑनरों की भी समस्या बढ़ी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >