गुमला. गुमला के बिरसा कुमार से पीएलएफआइ ने दो लाख रुपये लेवी की मांग की है. लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. पीएलएफआइ के भूषण लकड़ा के नाम से बिरसा को लेवी मांगने का फोन किया गया है. मोबाइल नंबर 9971492237 से लेवी मांगी जा रही है. उग्रवादियों ने बिरसा के दामाद के किराना दुकान में लेवी से संबंधित पत्र भी फेंका है. इससे पूरा परिवार दहशत में है. इस संबंध में बिरसा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिसमें उन्होंने कहा है कि उसे दो बार फोन किया गया और दो लाख रुपये लेवी की मांग की गयी है. लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. उग्रवादियों ने तीन दिन के अंदर लेवी देने की धमकी दी है. रोजगार सेवक के बाइक की चोरी गुमला. सदर प्रखंड के रोजगार सेवक जीतू साहू की हीरो होंडा स्पलेंडर (नंबर जेएच07 ई 5127) की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि वह ब्लॉक के बाहर बाइक खड़ी कर वह काम कर रहा था. शाम साढ़े चार बजे जब वह निकला तो बाइक गायब था.
