::4::: विक्षिप्त से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ाया

कामडारा प्रखंड की घटना.13 गुम 14 में आरोपी सुरेश महली.गुमला. कामडारा प्रखंड की एक विक्षिप्त युवती के साथ रविवार की रात को लोयंगा गांव के सुरेश महली ने दुष्कर्म किया है. पीडि़ता की मां के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस […]

कामडारा प्रखंड की घटना.13 गुम 14 में आरोपी सुरेश महली.गुमला. कामडारा प्रखंड की एक विक्षिप्त युवती के साथ रविवार की रात को लोयंगा गांव के सुरेश महली ने दुष्कर्म किया है. पीडि़ता की मां के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर मेडिकल कराया. आरोपी सुरेश को मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा गया. पीडि़ता के परिजनों के अनुसार रविवार की रात को सुरेश दीवार फांद कर उसके घर में घुसा. इसके बाद अकेले पाकर विक्षिप्त युवक के साथ जबरन दुष्कर्म किया. पुलिस को घटना की सूचना सोमवार की सुबह को मिली. इसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया. गुमला में मेडिकल कराने के दौरान आरोपी सुरेश ने कहा कि उसने किसी के साथ कुछ नहीं किया है. उसे फंसाया गया है. पुरानी रंजिश के कारण उसे दुष्कर्म के आरोपी में फंसाया गया है. बसिया अनुमंडल के डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने कहा कि रात को एक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है. इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीडि़ता के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >