मारवाड़ी युवा मंच का सावन मेला एक से

गुमला. मारवाड़ी युवा मंच गुमला के प्रेरणा शाखा की बैठक सोमवार को स्थानीय पोद्दार स्मृति भवन में हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिनी सावन मेला लगाने का निर्णय लिया गया. मेला विविध कार्यक्रमों के बीच संपन्न होगा. सचिव वीणा अग्रवाल ने बताया कि सिसई रोड स्थित पोद्दार धर्मशाला में […]

गुमला. मारवाड़ी युवा मंच गुमला के प्रेरणा शाखा की बैठक सोमवार को स्थानीय पोद्दार स्मृति भवन में हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिनी सावन मेला लगाने का निर्णय लिया गया. मेला विविध कार्यक्रमों के बीच संपन्न होगा. सचिव वीणा अग्रवाल ने बताया कि सिसई रोड स्थित पोद्दार धर्मशाला में एक से तीन अगस्त तक सावन मेला लगाया जायेगा. मेला में गिफ्ट आइटम, साड़ी, कुरती, राखी, ज्वेलरी सहित विभिन्न प्रकार के साज-सज्जा व उपयोगी सामग्रियों का स्टॉल लगाया जायेगा. वहीं मेला के अंतिम दिन युवतियों व महिलाओं के बीच एक रुपये के चार सिक्के सजाने, गिफ्ट पैकिंग, प्लेटिंग डिजर्ट डेकोरेशन व लेख प्रतियोगिता होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >