सिसई पुलिस ने प्लानिंग के तहत चार युवकों को पकड़ा.तीनों युवक गुमला के अंबवा टोंगरी के रहनेवाले हैं.प्रतिनिधि, सिसईसिसई थाना की पुलिस ने पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांग रहे चार युवकों को रविवार को पकड़ा है. इनमें गुमला थाना के छोटका अंबवा टोंगरी निवासी तालिक अंसारी, मसाउद अंसारी, अफरज अंसारी व उसका भाई सफरज अंसारी है. इन लोगों के पास से चार मोबाइल व सिम कार्ड भी मिला है. जिस सिम नंबर से लेवी की मांग की जा रही थी. पुलिस ने उसे भी बरामद किया है. सिम नंबर 9572846641 से लेवी मांगा जा रहा था. इन लोगों ने सिसई प्रखंड के छारदा निवासी राजकिशोर शर्मा से लेवी की मांग की थी. लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. अपराधी फोन से लेवी मांग रहे थे. इसकी भनक सिसई थानेदार अशोक कुमार को हो गयी. तुरंत पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने की योजना बनायी. अपराधियों ने राजकिशोर से पांच लाख मांगा था. अंत में 50 हजार रुपये में बात डिल हुई थी. अपराधियों ने पैसा को सिसई बाजार टांड़ स्थित तालाब के समीप इमली पेड़ के खोह में रखने के लिए कहा था. पुलिस ने फोन ट्रेस से पूरी बात सुन ली और राजकिशोर से पहले पुलिस पहुंच गयी और चारों अपराधियों को धर दबोचा. अभी चारों को थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि ये लोग एक महीने से राजकिशोर को धमकी देकर लेवी मांग रहे थे. गुमला शहर के भी कई लोगों से लेवी की मांग की गयी है. अभी चारों से पूछताछ की जा रही है.
पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगते गिरफ्तार
सिसई पुलिस ने प्लानिंग के तहत चार युवकों को पकड़ा.तीनों युवक गुमला के अंबवा टोंगरी के रहनेवाले हैं.प्रतिनिधि, सिसईसिसई थाना की पुलिस ने पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांग रहे चार युवकों को रविवार को पकड़ा है. इनमें गुमला थाना के छोटका अंबवा टोंगरी निवासी तालिक अंसारी, मसाउद अंसारी, अफरज अंसारी व उसका भाई सफरज […]
