श्रमिक संघ करेंगे भिक्षाटन व घेराव

गुमला. झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में 15 जुलाई को सभी कर्मी व तीन हजार मानव दिवस कर्मी, वितरण, संचरण, एमआरटी एवं टीएन सी में कार्यरत कर्मी बोर्ड मुख्यालय में भिक्षाटन करेंगे. साथ ही मुख्यालय का घेराव भी करेंगे. जानकारी एरिया बोर्ड रांची के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने […]

गुमला. झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में 15 जुलाई को सभी कर्मी व तीन हजार मानव दिवस कर्मी, वितरण, संचरण, एमआरटी एवं टीएन सी में कार्यरत कर्मी बोर्ड मुख्यालय में भिक्षाटन करेंगे. साथ ही मुख्यालय का घेराव भी करेंगे. जानकारी एरिया बोर्ड रांची के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने दी. कहा कि इस संबंध में बोर्ड के साथ कई बार समझौता हो चुका है. लेकिन बोर्ड के द्वारा लगातार मानव दिवस कर्मियों के साथ छलने का काम किया है. जिसके कारण मानव दिवस कर्मी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >