अंचल के छत का प्लास्टर गिरा, कर्मी घायल

11 गुम 25 में गिरा प्लास्टर व घायल कर्मी श्याम.गुमला. अंचल कार्यालय गुमला के छत का प्लास्टर शनिवार को टूट कर गिर गया. कार्यालय में बैठ कर काम कर रहे राजस्वकर्मी श्याम प्रसाद जायसवाल घायल हो गये. प्लास्टर उनके हाथ पर गिरा है. जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है. बताया जा रहा है […]

11 गुम 25 में गिरा प्लास्टर व घायल कर्मी श्याम.गुमला. अंचल कार्यालय गुमला के छत का प्लास्टर शनिवार को टूट कर गिर गया. कार्यालय में बैठ कर काम कर रहे राजस्वकर्मी श्याम प्रसाद जायसवाल घायल हो गये. प्लास्टर उनके हाथ पर गिरा है. जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है. बताया जा रहा है कि श्याम खतियानी संबंधी काम कर रहे थे, तभी प्लास्टर गिर गया. इससे पहले भी कई बार प्लास्टर गिरा है. जिससे कई कर्मी घायल हो चुके हैं. भवन जर्जर हो गया है. इस कारण हर वर्ष बरसात में छत का प्लास्टर टूट कर गिरते रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >