:: 83 लाभुकों के बीच 2.75 लाख रुपये बांटे

हाथी से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया गया.किसी का घर ढहाया तो किसी का फसल रौंदा.प्रतिनिधि, गुमलाहाथी से प्रभावित लोगों के बीच गुमला वन विभाग परिसर में मुआवजा राशि का वितरण किया गया. गुमला, भरनो व सिसई प्रखंड के 83 लाभुकों के बीच दो लाख 75 हजार 881 रुपये की नकद राशि बांटी गयी. इसमें […]

हाथी से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया गया.किसी का घर ढहाया तो किसी का फसल रौंदा.प्रतिनिधि, गुमलाहाथी से प्रभावित लोगों के बीच गुमला वन विभाग परिसर में मुआवजा राशि का वितरण किया गया. गुमला, भरनो व सिसई प्रखंड के 83 लाभुकों के बीच दो लाख 75 हजार 881 रुपये की नकद राशि बांटी गयी. इसमें हाथी द्वारा ध्वस्त किये गये घर व रौंदे गये फसल का मुआवजा दिया गया है. मुआवजा मिलने के बाद सभी लाभुक खुश थे. गुमला के रेंज ऑफिसर महादेव उरांव, गुमला के फॉरेस्टर घनश्याम चौरसिया, सिसई प्रखंड के जिला परिषद सदस्य भैरो सिंह खेरवार ने एक-एक कर सभी लाभुकों को नकद मुआवजा राशि दी. फॉरेस्टर ने कहा कि बीते वर्ष गुमला में एक साथ 15 से 20 हाथी घुसे थे. ये हाथी गुमला, भरनो व सिसई इलाके में भारी तबाही मचाये थे. उस समय जिन लोगों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया था. उन लोगों ने मुआवजा के लिए आवेदन दिया था. विभाग द्वारा जांच भी की गयी थी. इसके बाद हाथी प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया गया है. कहा कि अभी और कई लाभुक हैं, जिन्हें मुआवजा देना है. जैसे ही मुआवजा की राशि विभाग को प्राप्त होगा, लाभुकों के बीच बांट दिया जायेगा. अभी 83 लाभुकों को मुआवजा दिया गया है. जिप सदस्य भैरो सिंह ने कहा कि हाथी प्रभावित लोगों को काफी समय से मुआवजा नहीं मिला था. मौके पर वनरक्षी ललेश्वर साहू, बृजबल चौधरी, उपेंद्रनाथ पांडे, वृंदा पंचायत की मुखिया ललिता उरांव, मुरकुंडा पंचायत के पंसस सुखदेव भगत, भरनो वन समिति के अध्यक्ष शमीम अंसारी, विनय साहू, वन समिति के अध्यक्ष मोहन गोप सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >