8 गुम 50 में अनशन पर बैठे श्री भारद्वाज व समर्थन में पहुंचे लोग.गुमला. गुमला के रामवि अरमई के सहायक शिक्षक कुमार सुदरम् भारद्वाज का आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. श्री भारद्वाज वेतन भुगतान व प्रोन्नति की मांग को लेकर कचहरी परिसर स्थित शेड में अनशन पर बैठे हुए हैं. उनकी मांग को कई शिक्षकों ने जायज बताते हुए अनशन का समर्थन किया है. वहीं प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग करते हुए समस्या दूर करने की मांग की है. श्री भारद्वाज तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे हैं. लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी हालचाल पूछने नहीं आया है. श्री भारद्वाज ने कहा है कि 27 मार्च 1997 से प्रशिक्षित मानते हुए 31 दिसंबर 2004 को निर्धारित काल अवधि पूर्ण नहीं करने का आरोप लगाते हुए मेरी एक अप्रैल 2005 की तिथि से प्रोन्नति को गलत माना गया है. जबकि मैं 27 मार्च 2005 निर्धारित काल अवधि पूर्ण करते हुए अपनी प्रोन्नति की तिथि एक अप्रैल 2005 के पहले निर्धारित काल अवधि पूर्ण करता हूं. इसके बाद भी उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है. कहा कि मैं पहले से मधुमेह व रक्तचाप का रोगी हूं्. अगर मुझे कुछ हो जाता है, तो इसके लिए जिले के अधिकारी जिम्मेवार होंगे.
:10:::: मुझे कुछ हुआ तो अधिकारी जिम्मेवार होंगे : शिक्षक
8 गुम 50 में अनशन पर बैठे श्री भारद्वाज व समर्थन में पहुंचे लोग.गुमला. गुमला के रामवि अरमई के सहायक शिक्षक कुमार सुदरम् भारद्वाज का आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. श्री भारद्वाज वेतन भुगतान व प्रोन्नति की मांग को लेकर कचहरी परिसर स्थित शेड में अनशन पर बैठे हुए हैं. उनकी […]
