लेवी वसूलते दो अपराधी पकड़े गये

गुमला. शहर के सिसई रोड छठ तालाब से पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा है. जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि ये लोग किसी से लेवी वसूलने पहुंचे थे. तभी पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिल गयी. एसपी भीमसेन टुटी ने खुद अपराधियों को पकड़ने की योजना बनायी. इसके […]

गुमला. शहर के सिसई रोड छठ तालाब से पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा है. जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि ये लोग किसी से लेवी वसूलने पहुंचे थे. तभी पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिल गयी. एसपी भीमसेन टुटी ने खुद अपराधियों को पकड़ने की योजना बनायी. इसके बाद सादे लिबास में पहुंची पुलिस ने दोनों अपराधियों को घेर कर पकड़ लिया. जब पुलिस ने अपराधियों की घेराबंदी की, उस समय काफी संख्या में लोग थे. पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से सभी हतप्रभ हो गये. पुलिस बिना रूके दोनों अपराधियों को गाड़ी में बैठा कर थाना ले आयी. अभी दोनों का नाम गुप्त रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >