डायन-बिसाही में टांगी से काटा, घायल

पालकोट. थाना क्षेत्र के सारूबेड़ा गांव निवासी 29 वर्षीय फिरोटीना केरकेट्टा को उसके ही भतीजों ने टांगी से काट कर घायल कर दिया है. स्थिति गंभीर है. पालकोट अस्पताल में इलाज के बाद गुमला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि डायन-बिसाही के आरोप में उसे मारा गया है. घायल ने बताया […]

पालकोट. थाना क्षेत्र के सारूबेड़ा गांव निवासी 29 वर्षीय फिरोटीना केरकेट्टा को उसके ही भतीजों ने टांगी से काट कर घायल कर दिया है. स्थिति गंभीर है. पालकोट अस्पताल में इलाज के बाद गुमला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि डायन-बिसाही के आरोप में उसे मारा गया है. घायल ने बताया कि उसका भतीजा अनिल केरकेट्टा व प्रदीप केरकेट्टा ने उसे टांगी से काटा है. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं. वहीं घटना की सूचना पर एएसआई बिगु राम पहुंचे. श्री राम ने ही घायल को अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >