सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत

गुमला. सदर थाना के कोलांबी सेमरटोली गांव निवासी सिधू खडि़या (60) की मौत सड़क हादसे में सोमवार की दोपहर हो गयी. जानकारी के अनुसार सिधू कोलांबी स्थित अपने घर से मुरकुंडा मुखिया शांति देवी के घर व गुमला थाना आने के लिए निकला था. गांव से गुमला आकर केओ कॉलेज के समीप सड़क पार करने […]

गुमला. सदर थाना के कोलांबी सेमरटोली गांव निवासी सिधू खडि़या (60) की मौत सड़क हादसे में सोमवार की दोपहर हो गयी. जानकारी के अनुसार सिधू कोलांबी स्थित अपने घर से मुरकुंडा मुखिया शांति देवी के घर व गुमला थाना आने के लिए निकला था. गांव से गुमला आकर केओ कॉलेज के समीप सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाने के क्रम में बेड़ो के समीप सिधू की मौत हो गयी. गुमला पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >