महिला मंडल व भाजपा का संयुक्त सम्मेलन संपन्न. 6 गुम 5 में सम्मेलन में उपस्थित स्पीकर व अन्य.प्रतिनिधि, सिसईछोटानागपुर संस्कृति संघ महिला मंडल व भाजपा का संयुक्त सम्मेलन सोमवार को स्थानीय रंजीत नारायण सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ. सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं. इसके बावजूद गांवों में अंधविश्वास के कारण महिला हिंसा, नशाखोरी जैसी समस्या पूर्व की भांति अभी बना हुआ है. कहा कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को अब 50 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया गया है. महिलाएं आगे बढ़ें और लाभ उठायें. इस दौरान स्पीकर ने महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए. गांवों के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम होगी. जिप सदस्य भैरव सिंह ने कहा कि परिवार, समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम होती है. इसलिए प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान देना चाहिए. ताकि महिलाएं भी सम्मानित होकर प्रफुल्लित हो और विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभायें. इस अवसर पर सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा महिला मोरचा अध्यक्षा हेमा गुप्ता ने की. मौके पर रवींद्र साहू, निरंजन सिंह, बसंत यादव, ईश्वर महतो, लक्ष्मी नारायण यादव, अरखितानंद देवघरिया, शोभा देवी, सुनीता देवी, रेणू कुमारी, एतवारी देवी, सहोदरी देवी, दमयंती देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
: महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं : स्पीकर
महिला मंडल व भाजपा का संयुक्त सम्मेलन संपन्न. 6 गुम 5 में सम्मेलन में उपस्थित स्पीकर व अन्य.प्रतिनिधि, सिसईछोटानागपुर संस्कृति संघ महिला मंडल व भाजपा का संयुक्त सम्मेलन सोमवार को स्थानीय रंजीत नारायण सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ. सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर […]
