लीड के साथ::4:::::: डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप

गुमला. सदर अस्पताल गुमला के एक डॉक्टर पर महिला ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. घटना 15 दिन पहले की है. महिला ने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल के उपाधीक्षक से की थी. इस मामले की जांच चल रही है. ऐसे छेड़खानी का मामला आने के बाद सीएस डॉ एसएन झा ने उक्त डॉक्टर को […]

गुमला. सदर अस्पताल गुमला के एक डॉक्टर पर महिला ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. घटना 15 दिन पहले की है. महिला ने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल के उपाधीक्षक से की थी. इस मामले की जांच चल रही है. ऐसे छेड़खानी का मामला आने के बाद सीएस डॉ एसएन झा ने उक्त डॉक्टर को अपने चेंबर में बुला कर जम कर फटकार लगायी थी. साथ ही वार्निंग दिये थे कि इस प्रकार की शिकायत दोबारा नहीं हो. जानकारी के अनुसार महिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची थी. सीएस के अनुसार इलाज के दौरान ही महिला व डॉक्टर के बीच कुछ विवाद हुआ था. इसके बाद महिला ने लिखित आवेदन देकर छेड़खानी करने का आरोप लगायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >