:6::::: कृषि पदाधिकारी ने की खाद दुकानों की जांच

5 गुम 25 में जांच करते कृषि पदाधिकारी.रायडीह. प्रखंड मुख्यालय के बाजार टांड़ स्थित धरती धन खाद दुकान व भारतीय कृषि केंद्र की जांच जिला कृषि पदाधिकारी डॉ सुभाष सिंह ने रविवार को किया. जांच के क्रम में धरती धन खाद दुकान में जांच के क्रम में सभी कागजात दुरूस्त पाया. वहीं भारतीय कृषि केंद्र […]

5 गुम 25 में जांच करते कृषि पदाधिकारी.रायडीह. प्रखंड मुख्यालय के बाजार टांड़ स्थित धरती धन खाद दुकान व भारतीय कृषि केंद्र की जांच जिला कृषि पदाधिकारी डॉ सुभाष सिंह ने रविवार को किया. जांच के क्रम में धरती धन खाद दुकान में जांच के क्रम में सभी कागजात दुरूस्त पाया. वहीं भारतीय कृषि केंद्र में लाइसेंस नहीं मिला. जिसके कारण कृषि पदाधिकारी ने खाद व बीज के नमूने को जांच के लिए ले गये. यहां बताते चलें कि विगत 30 जून को बीडीओ शिशिर कुमार सिंह ने खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण में दुकानदार द्वारा कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर दुकान को सील कर दिया गया था. बीडीओ ने जिला कृषि पदाधिकारी को जांच के लिए पत्र लिखा था. जिसके तहत रविवार को जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >