लोहरा समाज का स्थापना दिवस 14 को

बसिया. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बाजार टांड़ में लोहरा समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता कृष्णा लोहरा ने की. बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियां, शिक्षा व नशापान उन्मूलन के संबंध में जोर दिया गया. साथ ही सर्वसम्मति से मोरेंग में समाज का 14 जुलाई को स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में समाज की […]

बसिया. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बाजार टांड़ में लोहरा समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता कृष्णा लोहरा ने की. बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियां, शिक्षा व नशापान उन्मूलन के संबंध में जोर दिया गया. साथ ही सर्वसम्मति से मोरेंग में समाज का 14 जुलाई को स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में समाज की अगली बैठक 12 जुलाई को बाजारटांड़ में आहूत करने का निर्णय लिया गया. मौके पर कलींद्र लोहरा, दिलू लोहरा, बिरसा लोहरा, भुनेश्वर लोहरा, शंकर कैथा, अपोलिना केरकेट्टा, देवलाल लोहरा, सुरेंद्र लोहरा, मनोहर लोहरा, रामानंद लोहरा, बसंत इंदवार, कलावती देवी सहित कई सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >