संत इग्नासियुस लोयोला के पर्व दिवस की तैयारी शुरू.गुमला. संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला में 12 दिनी अंतर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार से हुआ. स्कूल प्रधान फादर इरेनसियुस मिंज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है. शिक्षा से जहां मानसिक विकास होता है. वहीं खेल से शारीरिक विकास होता है. प्रत्येक इंसान के जीवन में ये दोनों चीजे महत्वपूर्ण है. इसलिए स्कूली बच्चों को शिक्षा के खेलकूद में भी रुचि लेना चाहिए. फादर इरेनसियुस ने कहा कि स्कूल में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद के महत्व के बारे में भी जानकारी देने और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता कराया जा रहा है. जिसमें स्कूल और इंटर कॉलेज के बच्चों को एक स्थान पर जमा होने और जान-पहचान बढ़ाने का भी अवसर मिलता है. फादर फ्लोरेंस गुडि़या ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का चातुर्दिक विकास जरूरी है. इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्कूल में बच्चों के बीच विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है. जिससे बच्चे लाभ भी उठाते हैं. वहीं पहले दिन के मैच में टॉड्स टीम से ब्रिटो ने फाबेर को एक गोल, किड्स वर्ग में लोयोला ने जेवियर को तीन गोल, जूनियर वर्ग में फाबेर ने ब्रिटो को दो गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. वहीं सिनियर वर्ग में लोयोला और जेवियर टीम के बीच हुए मैच में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी रही. जबकि इंटरमीडिएट के विज्ञान व वाणिज्य संकाय के बालिका वर्ग के बीच हुए मैच में विज्ञान संकाय की टीम दो गोल से विजयी रही.
12 दिनी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
संत इग्नासियुस लोयोला के पर्व दिवस की तैयारी शुरू.गुमला. संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला में 12 दिनी अंतर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार से हुआ. स्कूल प्रधान फादर इरेनसियुस मिंज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है. शिक्षा से जहां मानसिक विकास होता है. वहीं खेल […]
