महिला विकास मंडल ने चलाया अंडा अभियान

बसिया. महिला विकास मंडल बसिया व प्रखंड के विभिन्न ग्राम संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अंडा अभियान चलाया गया. जिसमें सोलंगबीरा, तेतरा, बंबियारी, बंबरकेला, लोहडी, टांगर जरिया, केदली आदि राजस्व गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को भोजन के साथ अंडा खिला कर उसके पोषण व संतुलित आहार की जानकारी दी गयी. वहीं […]

बसिया. महिला विकास मंडल बसिया व प्रखंड के विभिन्न ग्राम संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अंडा अभियान चलाया गया. जिसमें सोलंगबीरा, तेतरा, बंबियारी, बंबरकेला, लोहडी, टांगर जरिया, केदली आदि राजस्व गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को भोजन के साथ अंडा खिला कर उसके पोषण व संतुलित आहार की जानकारी दी गयी. वहीं सेविकाओं से बच्चों को सप्ताह में दो दिन अंडा खिलाने की अपील की गयी. मौके पर तेरेसा लकड़ा, जसिंता बारला, देवंती देवी, बिमला देवी, तारा उरांव, सरोजनी उरांव सहित कई सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >