कि सानों के बीच धान बीज का वितरण

घाघरा. प्रखंड तकनीक केंद्र से आत्मा परियोजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के धान की प्रक्षेत्र खेती के लिए चयनित दस गांवों के किसानो के बीच धान बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बीपीएम आइपी पांडेय ने कहा कि प्रखंड के तिलसरी के 250, शिवराजपुर के 107, तारागुटू में 54, चुंदरी में 76 एवं रूकी […]

घाघरा. प्रखंड तकनीक केंद्र से आत्मा परियोजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के धान की प्रक्षेत्र खेती के लिए चयनित दस गांवों के किसानो के बीच धान बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बीपीएम आइपी पांडेय ने कहा कि प्रखंड के तिलसरी के 250, शिवराजपुर के 107, तारागुटू में 54, चुंदरी में 76 एवं रूकी के 42 किसानों को दस-दस किलो सहभागी ललाट धान बीज व लुदगो के 49, डुको के 54, सेरेंगदाग के 23, देवाकी के 72 व टांगर सिकवार के 22 किसानो को पांच पांच किलो बीआरआरएच टू धान बीज का वितरण किया गया. बीपीएम ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर 30 क्विंटल मक्का बीज का वितरण कृषि मित्रो के माध्यम से कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >