... रेलवे ब्रिज से गिरने से राजस्वकर्मी की मौत

3 गुम 26 में पोस्टमार्टम हाउस में लोगों की भीड़प्रतिनिधि, कामडारा.कामडारा अंचल के राजस्व कर्मचारी दीपक कुजूर (40 वर्ष) की शुक्रवार को सुबह सात बजे रेलवे ब्रिज से गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वे कुरकुरा पकरा रेलवे ब्रिज से गिरे. वे मोटर साइकिल से पार कर रहे थे. तभी संतुलन खोने […]

3 गुम 26 में पोस्टमार्टम हाउस में लोगों की भीड़प्रतिनिधि, कामडारा.कामडारा अंचल के राजस्व कर्मचारी दीपक कुजूर (40 वर्ष) की शुक्रवार को सुबह सात बजे रेलवे ब्रिज से गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वे कुरकुरा पकरा रेलवे ब्रिज से गिरे. वे मोटर साइकिल से पार कर रहे थे. तभी संतुलन खोने से गिर गये. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. देर शाम को शव का पोस्टमार्टम हुआ. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. दीपक की मौत से कामडारा ब्लॉक व अंचल के कर्मचारियों में शोक की लहर है. शव को जब पोस्टमार्टम हाउस गुमला लाया गया, तो यहां भी काफी संख्या में राजस्व कर्मचारी पहुंचे. जानकारी के अनुसार वह बुधवार को बाइक से हल्का क्षेत्र कुलबुरू रामपुर गया हुआ था. शुक्रवार की सुबह को वह कामडारा लौट रहा था. तभी पकरा रेलवे ब्रिज के समीप उसका संतुलन खो गया और गिर कर मर गया. बताया जा रहा है कि जब वह रेलवे ब्रिज से गुजर रहा था. तभी ट्रेन आ गयी. वह बचने के क्रम में अनियंत्रित हो गया और बाइक के साथ गिर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >