गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड पर स्थित पुग्गू गांव में वर्ष 1983 में चमड़ा कारखाना (भवन व गोदाम) बना था. इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हुआ था.स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए चमड़ा गोदाम बना था.एक साल तक यहां काम भी हुआ, उसके बाद बंद कर दिया गया. 32 साल हो गये. आज तक इसे चालू नहीं किया गया.
एक चौकीदार के भरोसे यह भवन व इसमें पड़ा लाखों रुपये का सामान बेकार पड़ा है. आज भवन तो खंडहर में तब्दील हो गया है. यह भवन एनएच 23 के किनारे पर स्थित है. परंतु कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है.
