समस्या दूर नहीं हुई, तो छह से अनशन

शिक्षक कुमार सुंदरम् भारद्वाज आमरण अनशन पर बैठेंगेश्री भारद्वाज वेतन भुगतान व प्रोन्नति की मांग कर रहे हैं प्रतिनिधि, गुमलारामवि अरमई गुमला के सहायक शिक्षक कुमार सुंदरम् भारद्वाज ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने वेतन भुगतान व प्रोन्नति की मांग की है. श्री कुमार ने कहा है कि डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा द्वारा […]

शिक्षक कुमार सुंदरम् भारद्वाज आमरण अनशन पर बैठेंगेश्री भारद्वाज वेतन भुगतान व प्रोन्नति की मांग कर रहे हैं प्रतिनिधि, गुमलारामवि अरमई गुमला के सहायक शिक्षक कुमार सुंदरम् भारद्वाज ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने वेतन भुगतान व प्रोन्नति की मांग की है. श्री कुमार ने कहा है कि डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा द्वारा उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है. अगर चार जुलाई तक उनकी मांगों की पूर्ति नहीं हुई, तो छह जुलाई से आमरण अनशन पर बैठेंगे. श्री कुमार ने कहा है कि उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनशन करेंगे. कहा कि पूर्व में उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था. उस समय समस्या दूर करने का आश्वासन मिला था. लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हुई है. इस कारण मजबूरन कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है. अगर उपायुक्त महोदय थोड़ी पहल कर दें, तो तुरंत उनकी समस्या का निराकरण हो जायेगा. अगर समस्या का निराकरण नहीं होता है और आमरण अनशन के दौरान कुछ होता है, तो इसकी सारी जवाबदेही डीएसइ सहित पूरे जिला प्रशासन की होगी. श्री कुमार पहले से रक्तचाप व मधुमेह के रोगी हैं. ज्ञापन की प्रति एसपी, डीडीसी, एसडीओ, सीएस, डीइओ, डीएसइ को भी सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >