::4::: विधायक ने बीडीओ से योजनाओं की रिपोर्ट मांगी

25 गुम 21 में बैठक में विधायक, बीडीओ व अन्य.रायडीह. विधायक शिवशंकर उरांव गुरुवार को रायडीह प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ शिशिर कुमार सिंह से आपात बैठक की. बैठक में विधायक ने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं क ी समीक्षा रिपोर्ट की जानकारी मांगी. बीडीओ ने सभी विभाग के कर्मियों को विकास योजनाओं का […]

25 गुम 21 में बैठक में विधायक, बीडीओ व अन्य.रायडीह. विधायक शिवशंकर उरांव गुरुवार को रायडीह प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ शिशिर कुमार सिंह से आपात बैठक की. बैठक में विधायक ने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं क ी समीक्षा रिपोर्ट की जानकारी मांगी. बीडीओ ने सभी विभाग के कर्मियों को विकास योजनाओं का रिपोर्ट के साथ 29 जून की बैठक में उपस्थित रहने का आदेश जारी किया. विधायक ने कहा कि अभी मैं रायडीह प्रखंड के विकास कार्य में लगा हूं. जिसके कारण मुझे काफी क्षेत्र भ्रमण करना पड़ रहा है. मेरे विश्राम के लिए प्रखंड में ही एक कमरा सुनिश्चित करा दें. इससे रायडीह की जनता से मिलने में मुझे आसानी होगी. मौके पर जगनारायण सिंह, शक्ति साहू, अलि हसन सहित कई भाजपाई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >