बकाया मजदूरी का मामला गरमाया

कामडारा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंसस की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख सनातन टोपनो ने की. बैठक में लंबित मजदूरी भुगतान नहीं होने का मामला गरमाया रहा. बीडीओ सुजाता कुजूर ने कहा कि मनरेगा में काम किये मजदूरों का भुगतान लंबित है. शीघ्र ही इस मामले में जिला प्रशासन से लाइन अप करने की बात […]

कामडारा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंसस की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख सनातन टोपनो ने की. बैठक में लंबित मजदूरी भुगतान नहीं होने का मामला गरमाया रहा. बीडीओ सुजाता कुजूर ने कहा कि मनरेगा में काम किये मजदूरों का भुगतान लंबित है. शीघ्र ही इस मामले में जिला प्रशासन से लाइन अप करने की बात की जायेगी. इसके अलावा प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं पर चर्चा हुई. मौके पर उप प्रमुख अनीता देवी, दीपक कंडुलना, ज्ञान प्रसाद साहू, शारदा देवी, जुवेल केरकेट्टा सहित सभी पंसस सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >