25 गुम 5 में बैठक करते संस्था के पदाधिकारी.प्रतिनिधि, गुमलाअक्षय परियोजना द्वारा संचालित जिला टीबी फोरम गुमला की बैठक गुरुवार को स्थानीय सितारा संस्था के सभागार में जिला परियोजना पदाधिकारी कृष्णा राउत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संस्था को मजबूत करने, संस्था की उपलब्धियों तथा संस्था द्वारा किये जानेवाले कार्यों सहित विभिन्न मुख्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया. कृष्णा राउत ने कहा कि हमारी संस्था टीबी मरीजों के हित में काम करनेवाली संस्था है. जो गत छह वर्षोंे से जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत हैं. आगामी समय में टीबी मरीजों के हित के लिए संस्था द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किया जाना है, जो महत्वपूर्ण है. सितारा संस्था की सचिव सिस्टर अन्ना निर्मला तिर्की ने कहा कि हमारी संस्था जमीनी संस्था है. संस्था के सदस्य बीहड़ और दूरस्थ गांवों तक अपनी पहुंच बनाते हैं और टीबी मरीजों को सेवा देता है. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राय: ऐसा होता है कि जागरूकता के अभाव के कारण मरीज समय पर अपना इलाज नहीं करा पाते हैं. जिससे उसकी बीमारी बढ़ती जाती है. जो अंत में मरीज के मौत का कारण भी बन जाती है. ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने और इलाज के लिए मरीजों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराना संस्था का मूल उद्देश्य है. बैठक में सचिव ब्यातोर एक्का, संदीप दास, जेनासियुस मिंज, सुशाना कुजूर, सच्चिदानंद दास, ग्रेग्रोरी तिर्की सहित कई लोग उपस्थित थे.
:4:::: मरीजों के हित में काम करने वाली संस्था है टीबी फोरम
25 गुम 5 में बैठक करते संस्था के पदाधिकारी.प्रतिनिधि, गुमलाअक्षय परियोजना द्वारा संचालित जिला टीबी फोरम गुमला की बैठक गुरुवार को स्थानीय सितारा संस्था के सभागार में जिला परियोजना पदाधिकारी कृष्णा राउत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संस्था को मजबूत करने, संस्था की उपलब्धियों तथा संस्था द्वारा किये जानेवाले कार्यों सहित विभिन्न मुख्य बिंदुओं […]
