वाहन सहित दो लाख के सामान की चोरी

सिसई. सिसई थाना के भदौली गांव में विगत रात्रि बोलेरो पिकअप वाहन (नंबर जेएच 01 एभी 5802) सहित दो लाख के किराना सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में वाहन मालिक संतोष साहू ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में संतोष ने कहा है कि बुधवार […]

सिसई. सिसई थाना के भदौली गांव में विगत रात्रि बोलेरो पिकअप वाहन (नंबर जेएच 01 एभी 5802) सहित दो लाख के किराना सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में वाहन मालिक संतोष साहू ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में संतोष ने कहा है कि बुधवार को सिसई निवासी सुमन साहू का किराना सामान रांची से गाड़ी में लाद कर 10.30 बजे रात सिसई पहुंचा. गाड़ी को मेरे घर के बगल में लगा कर चालक जितेंद्र साहू ने वाहन की चाबी मुझे देकर अपने घर चला गया. सुबह मैं जब सोकर उठा तो वाहन को नहीं पाया. काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >