गुमला. बनालात एक्शन प्लान के तहत गुमला के 27 शिक्षकों का स्थानांतरण बिशुनपुर प्रखंड कर दिया गया है. शिक्षा विभाग से 10 दिन पहले ही स्थानांतरण का आदेश जारी हो गया है. लेकिन शिक्षक संबंधित स्कूल में योगदान देने के बजाय प्रतिनियोजन करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इस संबंध में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राज्य परिषद् सदस्य पंकज सेठ ने कहा है कि शिक्षक शिक्षा पर ध्यान दें, न कि राजनीति करें. 27 शिक्षकों का स्थानांतरण विभागीय आदेश पर हो रहा है. लेकिन इसे कुछ शिक्षक राजनीति रूप देकर आंदोलन कर रहे हैं, जो कि शिक्षा के हित में सही नहीं है. कहा कि स्थानीय विधायक शिवशंकर उरांव शिक्षकों से बेवजह जिद छोड़ने की अपील करें. न कि उनके इसे गलत हठ को सही बताते हुए उनका साथ दें. गुमला आदिवासी बहुल जिला है. अगर ये शिक्षक बच्चों को नहीं पढ़ायेंगे तो फिर कौन पढ़ाने जायेंगे.
शिक्षक शिक्षा दें, राजनीति न करें
गुमला. बनालात एक्शन प्लान के तहत गुमला के 27 शिक्षकों का स्थानांतरण बिशुनपुर प्रखंड कर दिया गया है. शिक्षा विभाग से 10 दिन पहले ही स्थानांतरण का आदेश जारी हो गया है. लेकिन शिक्षक संबंधित स्कूल में योगदान देने के बजाय प्रतिनियोजन करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इस संबंध में कांग्रेस […]
