::: भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है : मिशिर

23 गुम 15 में महासंपर्क अभियान चलाते भाजपा नेताप्रतिनिधि, गुमलाभाजपा नगर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार से महासंपर्क अभियान का शुभारंभ किया है. अभियान में शामिल महासंपर्क नगर प्रभारी मिशिर कुजूर ने कहा कि आज पूरे विश्व में भाजपा एक सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित […]

23 गुम 15 में महासंपर्क अभियान चलाते भाजपा नेताप्रतिनिधि, गुमलाभाजपा नगर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार से महासंपर्क अभियान का शुभारंभ किया है. अभियान में शामिल महासंपर्क नगर प्रभारी मिशिर कुजूर ने कहा कि आज पूरे विश्व में भाजपा एक सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर सदस्यता अभियान में बने सदस्यों का सत्यापन का कार्य भी कराया जा रहा है. जिसके तहत गुमला नगर में आज से महासंपर्क अभियान की शुरुआत की गयी है. श्री कुजूर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हंै. कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी आज इस मुकाम पर है. कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ जिस तरह सदस्यता अभियान को सफल बनाया था. ठीक उसी प्रकार इस महासंपर्क अभियान में डोर टू डोर विजिट कर प्राथमिक सदस्य बने सदस्यों को टोल फ्री नंबर 18001034444 में कॉल कर सत्यापन की पुष्टि करंे. इससे पूर्व अभियान की शुरुआत पालकोट रोड टेंपो स्टैंड से करते हुए डीएसपी रोड, जवाहर नगर में भ्रमण कर लगभग 500 प्राथमिक सदस्यों का सत्यापन किया गया. मौके पर नगर अध्यक्ष निर्मल सिंह, शैल मिश्रा, संजय वर्मा, सुधीर नंद, पंकज साबू, मांगू शर्मा, चितरंजन मिश्रा, सुकरा उरांव सहित नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >