भालू के हमले से दो घायल

भरनो. प्रखंड के सरनाटोली निवासी नैनु मुंडा (30) व करंजटोली निवासी रोपनी देवी (50) को जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया. दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति ठीक है. बताया जा रहा है कि जब ये लोग गांव के समीप थे, तभी जंगल से एक भालू निकला और दोनों पर हमला कर […]

भरनो. प्रखंड के सरनाटोली निवासी नैनु मुंडा (30) व करंजटोली निवासी रोपनी देवी (50) को जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया. दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति ठीक है. बताया जा रहा है कि जब ये लोग गांव के समीप थे, तभी जंगल से एक भालू निकला और दोनों पर हमला कर दिया. आसपास के लोगों के पहुंचने पर भालू भाग गया. जानकारी के अनुसार पहाड़ बंगरू के किनारे बसे इन दोनों गांवों में अक्सर जंगली भालू शाम में गांव में घुस कर लोगों को हमला कर घायल कर जंगल की ओर भाग जाते हंै.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >