मारपीट करनेवाले 25 लोगों पर प्राथमिकी

सिसई. थाना क्षेत्र के बरटोली गांव निवासी लक्ष्मीनाथ भगत ने गांव के ही 25 लोगों के विरुद्ध सिसई थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. ज्ञात हो कि गत दिनों बरटोली गांव में आशीष कुमार भगत व मुन्ना महली ने अपने ही दोस्त लालू महतो को गोली मार दी थी. लालू रिम्स में इलाजरत […]

सिसई. थाना क्षेत्र के बरटोली गांव निवासी लक्ष्मीनाथ भगत ने गांव के ही 25 लोगों के विरुद्ध सिसई थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. ज्ञात हो कि गत दिनों बरटोली गांव में आशीष कुमार भगत व मुन्ना महली ने अपने ही दोस्त लालू महतो को गोली मार दी थी. लालू रिम्स में इलाजरत है. लालू को गोली लगने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आशीष व मुन्ना के घर को आग लगा दी थी. साथ ही आशीष के पिता लक्ष्मीनाथ भगत के साथ मारपीट की थी. इसी मारपीट को लेकर लक्ष्मीनाथ भगत ने चरवा उरांव, संजय महतो, संदीप महतो, मधु महतो, राजेंद्र महतो, अनिल महतो, विरेंद्र उरांव, बिहारी उरांव व मनीष महतो सहित अन्य 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >