गुमला. शहरी क्षेत्र के ललित उरांव बस पड़ाव स्थित कुजूर कंप्यूटर प्रतिष्ठान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. चोरी की जानकारी प्रतिष्ठान के संचालक बसंत कुजूर को रविवार की सुबह मिली. बसंत ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर अज्ञात चोरों के खिलाफ दुकान से लगभग दो लाख रुपये के सामान की चोरी करने का मामला दर्ज कराया. मामले में बसंत ने कहा है कि वह प्रतिदिन की भांति शाम में दुकान बंद कर घर आया था. रविवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचा, तो ताला टूटा पाया. दुकान खोलने पर उसने देखा कि दुकान में रखा विभिन्न कंपनियों का छह लैपटॉप, दर्जनों पेन ड्राइव व नेटवर्क डोंगल गायब है. जिसकी सूची उसने थाना में कर दी है.
कंप्यूटर दुकान से छह लैपटॉप की चोरी
गुमला. शहरी क्षेत्र के ललित उरांव बस पड़ाव स्थित कुजूर कंप्यूटर प्रतिष्ठान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. चोरी की जानकारी प्रतिष्ठान के संचालक बसंत कुजूर को रविवार की सुबह मिली. बसंत ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर अज्ञात चोरों के खिलाफ दुकान से लगभग दो लाख रुपये के […]
