मजदूरों के हक लिए एकजुट हैं

गुमला. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ की बैठक महासंघ भवन में रविवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुरुषोतम साहू ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में कर्मचारियों, मजदूरों के हक अधिकार के प्रति सरकार की विपरीत नीति चल रही है. इस स्थिति में हमें जिला महासंघ सम्मेलन एवं संबंध संघ चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी […]

गुमला. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ की बैठक महासंघ भवन में रविवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुरुषोतम साहू ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में कर्मचारियों, मजदूरों के हक अधिकार के प्रति सरकार की विपरीत नीति चल रही है. इस स्थिति में हमें जिला महासंघ सम्मेलन एवं संबंध संघ चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का सम्मेलन कराना अति आवश्यक है. हमलोगों को इस पर विचार कर आगामी रणनीति तैयार करनी होगी. जिला सचिव भूषण कुमार ने कहा कि महासंघ का कार्यकाल पूर्ण हो गया है. सम्मेलन के लिए हमें स्वागत समिति का गठन कर लेना चाहिए. साथ ही जिलास्तरीय समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन करना होगा. बैठक में सम्मेलन 26 जुलाई को करने का निर्णय लिया गया. साथ ही स्वागत समिति का गठन किया गया. जिसमें स्वागताध्यक्ष मो. जाकिर हुसैन, स्वागत सचिव जीतवाहन उरांव व स्वागत कोषाध्यक्ष रामनरेश सिंह को मनोनीत किया गया. मौके पर फुलझरी भगत, मुरारी सिंह, सीताराम मुंडा, सत्यप्रकाश, विशेश्वर उरांव, संतोष भगत, सीताराम साहू, प्रेम प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, गंगासागर ठाकुर, शकील राजा, नीरज कुमार सिंह, सुखदेव राम, रैनु साहू सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >