बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो घायल

घाघरा. थाना क्षेत्र के पतागाई ग्राम के समीप बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बाइक सवार लुदगु ग्राम निवासी नवीन बाखला (25) और साइकिल सवार बनियाडीह ग्राम निवासी सीता कुमारी (23) शामिल हैं. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर […]

घाघरा. थाना क्षेत्र के पतागाई ग्राम के समीप बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बाइक सवार लुदगु ग्राम निवासी नवीन बाखला (25) और साइकिल सवार बनियाडीह ग्राम निवासी सीता कुमारी (23) शामिल हैं. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार सीता कुमारी अपनी साइकिल पर किसी काम से घाघरा आयी थी. काम होने के बाद वापस गांव लौटने के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी साइकिल की सीधी भिडं़त हो गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहंुचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >