डुमरी. समेकित बाल योजना अंतर्गत सृजन संस्था रांची के तत्वावधान में गुरुवार को डुमरी प्रखंड परिसर में एक दिनी प्रखंड स्तरीय उत्प्रेरण एवं क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक राजीव कुमार ने बाल संरक्षण संबंधी कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी. श्री कुमार ने बताया कि डुमरी में प्रखंड स्तरीय बाल समिति का गठन किया जाना है. समिति का कार्य छोटे-छोटे बच्चों की समस्याओं की पहचान करना, सामाजिक एवं यौन व मानसिक रूप से शोषित बच्चों को चिह्नित कर कानूनी तौर पर सहायता करना, अनाथ अथवा एचआइवी एड्स पीडि़त बच्चों, नशाखोरी के शिकार, बाल मजदूर, विकलांग व असुरक्षित बच्चों के पलायन को रोकने में मदद करना है. श्री कुमार ने बताया कि प्रखंड स्तरीय जिस समिति का गठन किया जाना है. उसमें संयोजक सीडीपीओ होंगी. समिति अध्यक्ष मुखिया, सचिव बीडीओ और सदस्य के रूप में पंचायत समिति सदस्यों व थाना के बाल कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य लोगों को शामिल किया जायेगा. मौके पर बीडीओ राजेश डुंगडुंग, जिप सदस्य फुदो देवी, विपुल कुमार, चंपा रानी रवि, कोरमेलिया डुंगडुंग, राजेंद्र जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
कार्यशाला में बाल संरक्षण की जानकारी दी
डुमरी. समेकित बाल योजना अंतर्गत सृजन संस्था रांची के तत्वावधान में गुरुवार को डुमरी प्रखंड परिसर में एक दिनी प्रखंड स्तरीय उत्प्रेरण एवं क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक राजीव कुमार ने बाल संरक्षण संबंधी कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी. श्री कुमार ने बताया कि डुमरी में प्रखंड […]
