लीड के साथ ::::: सड़क मार्ग से रांची लौटे मुख्य सचिव

बिशुनपुर. झारखंड राज्य के मुख्य सचिव राजीव गौबा व डीजीपी डीके पांडेय बुधवार को हेलीकॉप्टर से बिशुनपुर प्रखंड पहुंचे. लेकिन जाने के वक्त उन्हें सड़क मार्ग से होकर जाना पड़ा. बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण सचिव व डीजीपी को बिशुनपुर में उतारने के बाद हेलीकॉप्टर वापस चला गया. जैसे ही […]

बिशुनपुर. झारखंड राज्य के मुख्य सचिव राजीव गौबा व डीजीपी डीके पांडेय बुधवार को हेलीकॉप्टर से बिशुनपुर प्रखंड पहुंचे. लेकिन जाने के वक्त उन्हें सड़क मार्ग से होकर जाना पड़ा. बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण सचिव व डीजीपी को बिशुनपुर में उतारने के बाद हेलीकॉप्टर वापस चला गया. जैसे ही अधिकारी बिशुनपुर में उतरे. कुछ देर के बाद गुमला का मौसम खराब हो गया. आसमान में बादल छा गये. इस कारण पायलट ने अधिकारियों से बात कर हेलीकॉप्टर को रांची ले गये. बीडीओ रवींद्र गुप्ता ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण सचिव व डीजीपी को सड़क मार्ग से वापस लौटना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >