2 गुम 20 में बैठक में अधिकारी.घाघरा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मतदाता सूची प्रमाणीकरण व नवीनीकरण को लेकर मंगलवार को बीएलओ की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने की. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथवार मतदाता सूची की समीक्षा की. बीएलओ से कहा कि मतदाता सूची से शत-प्रतिशत आधार नंबर, मोबाइल नंबर व ई-मेल आइडी से जोडे़ं एवं दो जगह जिन मतदाताओं का नाम अंकित है, उसे एक स्थान को निरस्त करने का आदेश भी दिया. सीओ अरुण उरांव ने कहा कि प्रखंड में 101 बूथ में 72474 मतदाता में 53243 मतदाताओं को आधार नंबर एवं 4322 को मोबाइल नंबर व तीन को ई-मेल आइडी से जोड़ा गया है. श्री तिवारी ने बीएलओ को प्रखंड के शेष मतदाताओं को आधार नंबर जोड़ने का निर्देश दिया. मौके पर जगरनाथ उरांव, मधुसूदन, पौलुस किंडो, अजय साहू, संजय सिंह, मनोज तिवारी, जय किशोर पाठक, मो तलत, प्रमोद सिंह, कार्तिक उरांव, सीमा रानी, मुन्नी कच्छप, मो इकबाल सहित सभी बीएलओ शामिल थे.
:::: मतदाताओं को आधार नंबर से जोडे़
2 गुम 20 में बैठक में अधिकारी.घाघरा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मतदाता सूची प्रमाणीकरण व नवीनीकरण को लेकर मंगलवार को बीएलओ की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने की. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथवार मतदाता सूची की समीक्षा की. बीएलओ से कहा कि मतदाता सूची से शत-प्रतिशत […]
