शहर के यूसी स्कूल के समीप हादसा हुआ

गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड यूसी स्कूल के समीप शुक्रवार रात आठ बजे ट्रक व टेंपो में सीधी भिड़ंत हो गयी. टेंपो के सामने का हिस्सा दब गया. इस हादसे में चालक खोरा भकुवाटोली निवासी लगन उरांव की मौत हो गयी. जबकि मुर्शिदाबाद के कुरबान खान, दिलशाद खान, फुरकान खान, समसुल खान, हुमैर […]

गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड यूसी स्कूल के समीप शुक्रवार रात आठ बजे ट्रक व टेंपो में सीधी भिड़ंत हो गयी. टेंपो के सामने का हिस्सा दब गया. इस हादसे में चालक खोरा भकुवाटोली निवासी लगन उरांव की मौत हो गयी. जबकि मुर्शिदाबाद के कुरबान खान, दिलशाद खान, फुरकान खान, समसुल खान, हुमैर अंसारी, खोरा भकुवाटोली की गुंजा देवी व अनुज कुमार पांडेय घायल हैं.
इसमें चार लोग गंभीर हैं.
जिन्हें रांची रेफर कर दिया गया. घायलों को जब स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे तो मरहम पट्टी करने के दौरान उग्र लोगों ने ड्रेसर के साथ धक्का-मुक्की की. मामले को किसी प्रकार शांत कराया गया. वहीं देर से एंबुलेंस आने के कारण लोगों ने जम कर हंगामा किया. अस्पताल प्रशासिका सुभाषिणी चंद्रिका लोगों को समझाते रहीं. हंगामा करनेवाले कुछ लोग शराब पीये हुए थे. अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी हंगामा के बावजूद अपने कमरे में सोये रहे.
टेंपो गुमला से खोरा जा रही थी
टेंपो गुमला से खोरा गांव जा रही थी. इसमें छह लोग सवार थे. मुर्शिदाबाद के लोग गुमला में चिमनी भट्ठा बनाने आये हैं और ये लोग गुमला से सब्जी खरीद कर करमडीपा जा रहे थे. घटना के बाद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक व खलासी भाग गया. रात को डॉक्टर बीके महतो व एके उरांव ने सभी घायलों का इलाज किये.
शिकायत करेंगे : अस्पताल में हुए हंगामा व ड्रेसर के साथ धक्का-मुक्की के संबंध में डीएस डॉ राजकुमार बेक ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर व कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक चार का फोर्स है. उन्हें रहने के लिए क्वार्टर भी दिया गया है. लेकिन घटना के वक्त वे लोग नहीं आते हैं. इसकी शिकायत करेंगे. एंबुलेंस देर से क्यों आया, इसकी भी जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >