नक्सली प्रसाद के घर से विस्फोटक बरामद

गुमला : पुलिस मुठभेड़ के बाद पिछले दिनों गिरफ्तार भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर प्रसाद लकड़ा उर्फ अशोक लकड़ा के घर से भारी मात्र में विस्फोटक बरामद हुआ है. पुलिस ने शनिवार को प्रसाद लकड़ा के चैनपुर के हेसाग गांव स्थित घर की तलाशी ली. आंगन में गोबर के ढेर के नीचे विस्फोटक छिपा कर […]

गुमला : पुलिस मुठभेड़ के बाद पिछले दिनों गिरफ्तार भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर प्रसाद लकड़ा उर्फ अशोक लकड़ा के घर से भारी मात्र में विस्फोटक बरामद हुआ है. पुलिस ने शनिवार को प्रसाद लकड़ा के चैनपुर के हेसाग गांव स्थित घर की तलाशी ली.
आंगन में गोबर के ढेर के नीचे विस्फोटक छिपा कर रखे गये थे.
पुलिस ने गड्ढा खोद कर तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद 100 किलो से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, बम, तार, बम बनाने का सामान और स्टील के बरतन बरामद किये. इस अभियान में जिला पुलिस व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.
पुलिस का कहना है कि नक्सली प्रसाद लकड़ा की निशानदेही पर ये विस्फोटक बरामद हुए. जब्त सामानों की जांच की जा रही है. पुलिस ने गुरुवार को ही प्रसाद लकड़ा को जेल भेज दिया था. एसपी भीमसेन टुटी ने बताया कि कितने विस्फोटक मिले हैं, इसका आकलन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >