नक्सलियों के कब्जे से एक और बच्‍चा भागा

– गुमला के बिशुनपुर प्रखंड का है बालक – पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत किया – एक जून भी दो बच्चे भाग कर घर आ चुके हैं रांची : गुमला के बिशुनपुर प्रखंड का एक और बच्‍चा नक्सलियों के कब्जे से भाग कर घर लौट आया है. सोमवार को उसे गुमला कोर्ट व चाइल्ड वेलफेयर […]

– गुमला के बिशुनपुर प्रखंड का है बालक
– पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत किया
– एक जून भी दो बच्चे भाग कर घर आ चुके हैं
रांची : गुमला के बिशुनपुर प्रखंड का एक और बच्‍चा नक्सलियों के कब्जे से भाग कर घर लौट आया है. सोमवार को उसे गुमला कोर्ट व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. गत एक जून को भी नक्सलियों के कब्जे से दो बच्चे गांव लौट आये थे. पिछले दिनों भाकपा माओवादी के कमांडर नकुल यादव का दस्ता प्रखंड के कई बच्चों को जबरन अपने साथ ले गया था.
पुलिस इन बच्चों को नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए गुमला व लोहरदगा में अभियान चला रही है. नक्सलियों के कब्जे से भाग कर लौटे बच्चे ने बताया कि जंगल में उसे अन्य बच्चों के साथ रखा गया था. मौका पाकर वह वहां से भाग निकला. उसे डर लगता था. वह किसी दूसरे स्थान पर रह कर कुछ काम करना चाहता है.
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागी बच्ची
गुमला : गुमला के उसरुलाइन कॉन्वेंट बालिका हाई स्कूल के गेट के समीप से रविवार शाम को अज्ञात दो अपराधकर्मियों ने नीलम कुमारी (आठ वर्ष) का अपहरण कर लिया. रातभर उसे अनजान जगह पर रखा. सोमवार को नीलम किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग कर बस पड़ाव पहुंची. जहां उसने एक दुकानदार के सहयोग से अपनी मां को फोन की. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी. इसके बाद नीलम को सकुशल बरामद किया गया. उसे सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जहां बच्ची का बयान लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >