जानवर के हमले से महेश की मौत

घाघरा. चुल्हामाटी ग्राम निवासी महेश खेरवार (55) की मौत हो गयी. महेश गत रविवार की सुबह लगभग पांच बजे जंगल में आम तोड़ने गया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. इधर सोमवार की सुबह तक महेश के घर नहीं लौटने पर परिजन व ग्रामीण महेश को ढूंढ़ने के लिए जंगल की ओर निकल गये. […]

घाघरा. चुल्हामाटी ग्राम निवासी महेश खेरवार (55) की मौत हो गयी. महेश गत रविवार की सुबह लगभग पांच बजे जंगल में आम तोड़ने गया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. इधर सोमवार की सुबह तक महेश के घर नहीं लौटने पर परिजन व ग्रामीण महेश को ढूंढ़ने के लिए जंगल की ओर निकल गये. जहां बंडा पहाड़ में परिजनों व ग्रामीणों ने महेश का शव बरामद किया. मृतक के पुत्र आशीष खेरवार ने बताया कि पिता के चेहरे व शरीर पर जंगली जानवर के नाखून के निशान है. संभवत: किसी हिंसक जानवर ने हमला कर दिया होगा. जिसमें पिता की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >